जन सूचना पोर्टल पर लगभग 28 विभागों की 149 योजनाओ व सेवाओं से सम्बंधित जानकारिया उपलब्ध कराई है और आगे समय समय पर पोर्टल पर जानकारियों का दायरा और बढाया जाएगा नई योजनाएं और प्रावधान जोड़े जाएंगे।

पहले राजस्थान के नागरिको को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था |

आप जन सूचना पोर्टल या फिर जन सूचना ऐप के माध्यम से किसी भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस योजना के विकल्प का चयन करना होगा और उस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपके सामने होगी।

राज्य के लोगो को किसी भी विशेष योजनाओ और और सेवाओं से जुड़ी जानकारी जो पहले आरटीआई के माध्यम से मिलती थी अब इस जन सूचना पोर्टल पर आसानी से प्राप्त कर सकते है |

जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी फीस नहीं ली जाती है |  अधिक जानकारी के लिए निचे क्लिक करे