Vimarsh Portal MP | मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल | छात्र विमर्श पोर्टल 2021 | Result Declared on vimarsh.mp.gov.in

Vimarsh Portal MP /मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल/छात्र विमर्श पोर्टल, – मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा संबंधित समस्त जानकारी को राज्य के समस्त छात्रों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विमर्श पोर्टल कि शुरुआत की है। अब राज्य के सभी छात्र एवं शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाकर इसका उपयोग कर सकते है।

Vimarsh Portal MP

यहाँ हम आपको बताएंगे कि Vimarsh Portal क्या है ? एमपी विमर्श पोर्टल को शुरू करने के पीछे क्या उद्देश्य है ? ,विमर्श पोर्टल के लाभ एवं इसकी विशेषताएं क्या है ?, विमर्श Portal पर RMSA लॉगिन कैसे करें ? , विमर्श पोर्टल पर RSK लॉगिन कैसे करें ?, PLC लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? , छात्र विमर्श portal पर result कैसे देखें ?, इन सभी के विषयो पर हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने जा रहे । तो आप यदि  Vimarsh Portal से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पूरा पढ़िए।

Vimarsh Portal क्या है ?

विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। Vimarsh Portal पर राज्य के सभी शिक्षकों को ऑनलाइन रिजल्ट अपलोड करने,अपने विषय की वीडियो बनाकर ऑनलाइन अपलोड करने, छात्रों की समस्याओं के समाधान करने इत्यादि समस्त सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करायी गयी है। ठीक इसी प्रकार सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने, Question bank डाउनलोड करने, अपनी समस्या के समाधान लेने और अपने सब्जेक्ट की वीडियो देखने आदि की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करायी गयी है।

एमपी विमर्श पोर्टल के उद्देश्य क्या है ?

जैसा की आपको पता है ये ऑनलाइन विमर्श पोर्टल अध्यापक और विद्यार्थी के बीच की एक कड़ी का काम करता है। इस विमर्श पोर्टल का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को समस्त सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करना है। इस पोर्टल के द्वारा  कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम को  ऑनलाइन देखा जा सकते है। इस पोर्टल का एकमात्र उद्देश्य छात्रों को सुविधा प्रदान करना है। छात्रों को अब अपना रिजल्ट को देखने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। अब सभी छात्र घर  बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते । यदि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो वो  विमर्श पोर्टल के माध्यम से टीचर से सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है।

ये भी पढ़ें –

Highlights of  Madhya Pradesh VIMARSH Portal

यहाँ हम आपको मध्य प्रदेश छात्र विमर्श पोर्टल 2021 से सम्बंधित जानकारी देने जा रहें है। आप नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध जानकारी को पढ़कर इन सूचनाओं को प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है।

आर्टिकल का नाममध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल
साल2021
इनके द्वारा शुरू की गयीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागशिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन
पोर्टल का नामVimarsh portal
लाभार्थीराज्य से समस्त छात्र
उद्देश्यशिक्षा संबंधी सूचना ऑनलाइन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटwww.vimarsh.mp.gov.in


विमर्श पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

Madhya Pradesh VIMARSH Portal पर उपलब्ध लाभ एवं इस पोर्टल की विशेषताओं के विषय में जानकारी इस प्रकार है।

  • विमर्श पोर्टल का लाभ कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र प्राप्त कर सकते है।
  • छात्र इस पोर्टल पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
  • इस विमर्श पोर्टल का लाभ राज्य के सभी शिक्षक प्राप्त कर सकते  है।
  • शिक्षक अपने विषय की किसी भी topic की विडियो बनाकर पोर्टल पर अपलोड कर सकते है।
  • विमर्श पोर्टल छात्रों और शिक्षकों के बीच एक अहम कड़ी का काम करता है।
  • विमर्श पोर्टल के माध्यम से छात्र इंटरनेट द्वारा घर बैठे समस्त सूचनाएं प्राप्त कर सकते है।
  • छात्र विमर्श पोर्टल द्वारा question bank भी download कर सकते है।
  • इस पोर्टल का उपयोग करने से छात्रों और शिक्षकों समय की बचत होगी ।
  • विमर्श पोर्टल पर स्कूल द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट अपलोड कर दिया जाता है।
  • विमर्श पोर्टल के द्वारा से राज्य के समस्त विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं अभियानों का संचालन किया जाता है।

Vimarsh Portal पर RMSA Login कैसे करें ?

Vimarsh Portal पर RMSA (Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan) Login कैसे करे इस से सम्बंधित जानकारी निम्नलिखित है तो आप login करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करे।

  1. सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    vimarsh.mp.gov.in
  2. होम पेज पर आने के पश्चात आपको RMSA Login का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  3. विकल्प पर क्लिक करते के साथ ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
    RMSA Login
  4. यहां पर आप आपको User IDऔर Password दर्ज  करके पोर्टल पर लॉगिन करना हैं
  5. इस प्रकार से आपका पोर्टल RMSA Login करने के प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विमर्श पोर्टल पर RSK Login कैसे करें ?

विमर्श पोर्टल पर RSK लॉगिन कैसे करे सम्बंधित जानकारी निम्नलिखित है लॉगिन के लिए दिए गए चरणों का पालन करे।

  1. पहले आपको Vimarsh Portal MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल आ जाएगा ।
  3. होम पेज पर आने के पश्चात आपको RSK Login का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प का चयन करना है।
    RSK Login
  4. अब आपको इस नए पेज पर अपना username और पासवर्ड दर्ज़ करके लॉगिन के बटन पर क्लिक करना हैं।
  5. इस प्रकार से आप पोर्टल पर RSK Login कर पाएंगे।

पीएलसी रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

पोर्टल पर PLC (प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी ) रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण कैसे करे सम्बंधित जानकारी निम्नलिखित हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए चरणों का पालन करे।

  1. सर्वप्रथम आपको RMSA Vimarsh Portal MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको PLE  का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर  क्लिक करना होगा ।
  3. तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इस नए पेज पर आपको लॉगिन/पंजीयन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना हैं जिसके पश्चात पंजीयन ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
    4
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने UID दर्ज करने का विकल्प आएगा आप इसे दर्ज करें।
  5. इसके बाद आप पंजीकरण करें के बटन पर क्लिक करना होगा जिसके पश्चात आपकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

PLC Login कैसे करें ?

 पोर्टल पर  PLC (प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी) लॉगिन कैसे करे सम्बंधित जानकारी निम्नलिखित है लॉगिन करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करे।

  1. सर्वप्रथम आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा ।
  2. होम पेज पर आने के पश्चात आपको मेन्यू में  PLE विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर पर क्लिक करना है ।
  3.  अब आपको लॉगिन/पंजीकरण बटन पर क्लिक कर देना है।
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपके सामने PLC login करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
  5. यहाँ पर आपको अपनी UID और PLC Password  को दर्ज करना है तथा लॉगिन करें के बटन पर क्लिक कर देना है जिसके पश्चात आपकी पीएलसी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पासवर्ड रिसेट कैसे करें ?

यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए है तो आपको इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपना पासवर्ड रिसेट भी कर सकते है। पासवर्ड रिसेट करने प्रक्रिया इस प्रकार है

  1. सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आने के पश्चात आपको मेन्यू में  PLE  के विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक कर देना हैं ।
  3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा इस पेज पर आपको लॉगिन/पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. तत्पश्चात आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आ जाएगा  इसमें आपको नीचे Click here के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  5. पुनः आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको UID दर्ज करके आगे बढ़ें के बटन पर क्लिक कर देना है।

 विमर्श पोर्टल पर 9वीं और 11वीं छात्र रिजल्ट कैसे देखें ?

सभी विद्यार्थी विमर्श पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते है। पोर्टल पर रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है

  1. सर्वप्रथम आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा ।
  2. होम पेज पर आपको एक फॉर्म मिलेगा आपको  इस फॉर्म में अपना distric ,block , school एवं क्लास का चयन करना होगा ।
  3. अब आपको कुछ डिजिट्स दी गयी होंगी आपको उनका समाधान बॉक्स में भरना होगा ।
  4. इसके बाद आपको  Show के बटन पर क्लिक कर देना है।
  5. तत्पश्चात आपके सामने रिजल्ट डिक्लेरेशन लिस्ट खुल कर आ जाएगी। इसमें आप अपने रोल नंबर और नाम को ढूंढकर अपना रिजल्ट (पास/फेल) की स्थिति चेक कर सकते है।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है या आपकी कोई  शिकायत है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • Helpline Number – 0755-4902266 
Website HomepageIndia Schemes 

विमर्श पोर्टल से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर

छात्र विमर्श पोर्टल  की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Vimarsh Portal की आधिकारिक वेबसाइट www.vimarsh.mp.gov.in है।

विमर्श पोर्टल क्या है ?

Vimarsh Portal मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा निर्मित किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है इस पोर्टल पर राज्य के शिक्षकों और छात्रों को शिक्षा से जुडी सभी जानकारी जैसे- रिजल्ट, पाठयक्रम और अन्य जानकारी समस्त सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाती है। इस पोर्टल का उपयोग केवल मध्य प्रदेश राज्य के छात्र एवं शिक्षक ही कर सकते है।

पोर्टल पर RMSA  लॉगिन कैसे करें ?

 इसके लिए सर्वप्रथम आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आने के बाद आपको आरएमएसए लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने फॉर्म ओपन होगा। यहाँ पर आपको  यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें। इस प्रकार से आप RMSA  लॉगिन कर पाएंगे।

विमर्श पोर्टल का लाभार्थी कौन है ?

विमर्श पोर्टल का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के सभी शिक्षक एवं छात्र प्राप्त कर सकते है।

विमर्श पोर्टल RSK लॉगिन कैसे करें ?

सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा। यहाँ आपको RSK लॉगिन का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिए गए हमारे लेख को पढ़े ।

क्या विमर्श पोर्टल पर समस्या के समाधान के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है?

अगर आपको विमर्श पोर्टल से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो आप पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 0755-4902266  से संपर्क कर के अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है।

क्या केवल मध्य प्रदेश के छात्र और शिक्षक विमर्श पोर्टल का लाभ उठा सकते है ?

जी हाँ, केवल मध्य प्रदेश राज्य के छात्र एवं शिक्षक ही इस विमर्श पोर्टल का लाभ प्राप्त सकते है।

RMSA की फुल फॉर्म क्या है ?

Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan RMSA की फुल फॉर्म है।
 

RSK की फुल फॉर्म क्या है ?

Rashtriya Siksha Kendra RSK की फुल फॉर्म  है।

PLC की फुल फॉर्म क्या है ?

Professional Learning Community PLC की फुल फॉर्म है।

क्या छात्र विमर्श पोर्टल से question bank डाउनलोड कर सकते है ?

जी हाँ, छात्र विमर्श पोर्टल से question bank डाउनलोड कर सकते है।

कक्षा 9 और 11 का रिजल्ट विमर्श पोर्टल कैसे चेक कर सकते है ?

 9वी और 11वी छात्र पोर्टल पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए वो ऊपर दिए गए हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment