Ekoshonline 2022 | ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल | Chhattisgarh Employee Salary Slip Download

Ekoshonline : Chhattisgarh Employee Salary Slip :- छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने  ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल को राज्य में कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है। इसका संचालन छत्तीसगढ़ सरकार के संचालनालय कोष लेखा और पेंशन छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा किया जायेगा। इस पोर्टल को राज्य के सरकारी कर्मचारीओ के लिए शुरू किया गया है। पोर्टल के माध्यम से वो सभी  अपनी सैलरी स्लिप एवं र अन्य अलाउंस, पर्क्स, बोनस आदि की सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है अथवा इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

पोर्टल पर कर्मचारीओ के बीमा, वेतन एवं  पेंशन आदि का रिकॉर्ड भी रखा जाता है। समाज के किसी भी विकास योजना से जुड़े  खर्चो का बिल भी पोर्टल पर बनाया जाता है एवं उसका सही प्रकार से सत्यापन होने के उपरांत उसका भुगतान भी ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से पूरा किया जाता है। यदि आप भी सैलरी स्लिप देखना चाहते है एवं इसे डाउनलोड करना चाहते है।
ekoshonline

यह ऑनलाइन पोर्टल छत्तीसगढ़ में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभदायी साबित होगी। आज हम आपको कर्मचारी सैलरी स्लिप से जुडी सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे की : पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य, छत्तीसगढ़ employee salary slip 2021, सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें, पोर्टल के लाभ अथवा इसकी विशेषताएं , कर्मचारी सैलरी स्लिप 2021 के लिए पंजीकरण  जरूरी है अथवा के बारे में बताने जा रहे है। तो यदि आप ये सभी जानकारी जानना चाहते है इसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

Chhattisgarh Employee Salary Slip

राज्य के सरकारी कर्मचारी को अपनी सैलरी स्लिप से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कही भी जाने की जरूरत नहीं है अब वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से इंटरनेट द्वारा सभी जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त वह  किसी भी माह की स्लिप पोर्टल पर खोल सकते है। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से  उनके समय और पैसा दोनों बचत होगी। सैलरी स्लिप की आवश्यकता बैंक द्वारा लोन लेना के समय पड़ती है।

पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए कर्मचारी को किसी भी प्रकार के पंजीकरण करने की आवश्यकता भी नहीं है उन्हें लॉगिन/यूजर ID और पासवर्ड उनके विभाग के द्वारा ही प्रदान किया जायेगा। वह पोर्टल पर लॉगिन करन के जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Highlights of Ekoshonline

राज्यछत्तीसगढ़
लेखछत्तीसगढ़ एम्प्लोयी सैलरी स्लिप
पोर्टलEkoshonline
साल2021
लाभ लेने वालेराज्य के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम से सुविधा प्रदान करना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ekoshonline.cg.nic.in/

Ekoshonline login

पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए आपको पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है। आप पोर्टल लॉगिन करके सभी सेवाओं का लाभ कर सकते है। छत्तीसगढ़ सरकार ने E -Koshonline  पोर्टल पर सभी विभागों से  सबंधित जानकारी उपलब्ध करायी है जिसे लाभार्थी लॉगिन कर आसानी से देख एवं इसे डाउनलोड कर सकते है। इन सभी कार्यो को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा पूरा किया जा रहा है जिससे सभी कार्य paperless हो जायेंगे। जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिक समय नहीं लगेगा।

Ekoshonline पोर्टल का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सैलरी से सम्बंधित सभी कार्यो को डिजिटलीकरण करना है ताकि सभी चीजों का रिकॉर्ड एक जगह रखा जा सके। एवं मोबाइल या कंप्यूटर द्वारा कही भी एवं किसी भी समय आसानी से देखा जा सके। इसके द्वारा कर्मचारीओ के समय अथवा धन दोनों की बचत हो सकेगी। इस पोर्टल के उपयोग से कर्मचारीओ को अब अपनी salary slip से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी । वह स्वयं मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारी को ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल लॉगिन करने के बाद अपनी किसी भी महीने की सैलरी स्लिप कभी भी देख सकते है।
  • ऑनलाइन सुविधा से कर्मचारी के समय एवं पैसे की बचत हो सकेगी।
  • सरकारी कर्मचारियों के आय से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया गया है
  • कर्मचारी अपने मोबाइल व कंप्यूटर के द्वारा  बहुत ही आसानी से सैलरी स्लिप को देख सकते है एवं इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
  • पोर्टल पर सैलरी स्लिप की जानकारी के अतिरिक्त पर्क्स, बोनस, बिल तैयार करने की सुविधा, बिल के भुगतान करने की सुविधा भी कर्मचारी प्राप्त कर सकते है।

ये भी पढ़े 

Chhattisgarh Online Liquor Delivery

 

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं निम्नलिखित  है:

  • ई-बिल
  • ई-बजट
  • ई-चालान
  • कार्मिक सम्पदा (ई-कर्मचारी)
  • ई-पेरोल
  • पेंशन
  • कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम
  • ई-रिफंड
  • एम्प्लोयी कार्नर
  • मिनिस्टर पे-रोल
  • फण्ड ड्रावल सिस्टम
  • वेंडर पैमेंट सिस्टम
  • ट्रेज़री लॉगिन
  • ऑनलाइन GPF फाइनल
  • BCO रेकन्सीलेशन विद AG
  • ई-लोकसेवा

छत्तीसगढ़ एम्प्लाइज सैलरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?

  1. सर्वप्रथम आवेदक को छत्तीसगढ़ की e-Kosh online की official website पर जाना होगा ।
    ekoshonline.cg.nic.in
  2. होम पेज पर आने के बाद आपको employee corner  के विकल्प में जाना है।
  3. अब आपको यहाँ पर अपना  user ID, password तथा captcha code को दर्ज  करना है ।
  4. तत्पश्चात आप login के button पर क्लिक कर दें जिसके आपके सामने deshboard खुलकर आ  जायेगा।
  5. Dashboard पर आप  पे-स्लिप/सैलरी स्लिप का चयन करना है  इसके बाद आप जिस भी माह की सैलरी स्लिप देखना चाहते है उसका आप  चयन कर लें।
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने सैलरी स्लिप से जुडी सभी जानकारियों उपलब्ध हो जाएगी। आप यहाँ से इसे download भी कर सकते है।

निष्कर्ष

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल से सबंधित सभी जानकारी को  हमने अपने इस लेख में विस्तारपूर्वक बताया  है। हमें उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी एवं आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी। यदि आपको योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करनी है या किसी प्रकार का सवाल पूछना है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।

Contact

यदि आपको सैलरी स्लिप देखने में कोई समस्या आ रही है किसी भी प्रकार की शिकायत है या आपको कोई भी जानकारी एवं सवाल जानने चाहते है तो आप इसके लिए  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर contact us पर क्लिक करें। यहाँ पर आपको सम्बंधित अधिकारियो के नंबर एवं उनके ईमेल ID दिया होगा।

Chhattisgarh Employee Salary Slip FAQ

 राज्य के सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर salary slip कैसे देख सकता है?

 सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर user id एवं password के माध्यम से लॉगिन करके अपनी  सैलरी स्लिप आसानी से देख सकते है लॉगिन करने के लिए user id एवं password उनके विभाग द्वारा प्रदान किया जायेगा। जिसके माध्यम से वो पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

क्या किसी अन्य राज्य के कर्मचारी भी पोर्टल पर अपनी salary slip देख सकते ?

जी नहीं, इस ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने की सुविधा केवल छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारीओ के लिए ही प्रदान की गई है अन्य किसी राज्य के कर्मचारी इस पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप नहीं देख सकते।

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल की official website ekoshonline.cg.nic.in है। राज्य कर्मचारी अपने मोबाइल व कंप्यूटर के द्वारा आसानी से पोर्टल पर जा सकते है।

 किस उद्देश्य से इस पोर्टल की शुरआत की गई है ?

इसे शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारीओ के लिए एक ऐसे पोर्टल तैयार करना था जिस पर कर्मचारी सैलरी स्टेटस, एनुअल सैलरी स्टेटमेंट, बिल का भुगतान, अलाउंस आदि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सके। इस लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-कोष पोर्टल का निर्माण किया है।

कर्मचारी को अपनी salary slip देखने के लिए क्या करना होगा?

salary slip देखने के लिए कर्मचारी को ई-कोष पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Leave a Comment