Phoolo Jhano Ashirwad Yojana | फूलो झानो आशीर्वाद योजना 2022 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभार्थी सूची

फूलो झानो आशीर्वाद योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Phoolo Jhano Ashirwad Yojana Registration  |  फूलो झानो आशीर्वाद योजना लाभार्थी सूची

आज अपनी आजीविका चलने के लिए अनेक सी ऐसी महिलाएं हैं जो की हड़िया दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी है। ऐसी सभी महिलाओं को एक बेहतर आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जाता है। इसी बात को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा भी हड़िया दारु से जुड़ी महिलाओं को आजीविका प्रदान करने के लिए  फूलों झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के द्वारा  महिलाओं को काउंसलिंग करके मुख्यधारा आजीविका से जोड़ा जाएगा।

इस लेख में Phoolo Jhano Aashirwad Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी सम्मलित किया गया है। आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़कर फूलों झानो आशीर्वाद स्कीम में कैसे आवेदन करे से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त आपके साथ फूलो झानों आशीर्वाद योजना 2022 का उद्देश्य, योजना का लाभ एवं पात्रता, इसकी विशेषताएं इत्यादि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2022

फूलों झानो आशीर्वाद योजना को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्रीके द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा  हड़िया दारु के निर्माण तथा बिक्री से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को चयनित करके उन्हें एक सम्मानजनक आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जाएंगे। अब तक झारखंड की 15,000 से अधिक हरिया दारु निर्माण और बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के तहत किया जा चुका है। इन सभी महिलाओं की counseling भी  की जाएगी। जिसके बाद इनको मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

सभी चिन्हित महिलाओं को उनकी इच्छा के अनुसार  वैकल्पिक स्वरोजगार (self-employment)  और आजीविका से जोड़ने हेतु कार्य  किया जाएगा। चिन्हित की गई महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत सक्रिय कैंडर के रूप में चुने जाने का प्रावधान भी है। अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु बेचनी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस योजना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना लांचिंग

यह योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू गई है। इस योजना को आरंभ करने के अवसर पर  माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य के सभी नागरिकों से गुजारिश की गई है कि वह सरकार द्वारा शुरू की गई  की इस मुहिम में अपना पूरा योगदान दें। इस योजना के साथ पलाश ब्रांड एवं आजीविका संवर्धन हुनर अभियान को भी लॉन्च किया गया है। इन योजनाओं के द्वारा 17 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्री आलमगीर आलम द्वारा भी संबोधन किया गया।

इस योजना के माध्यम से अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु का निर्माण करने एवं बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वह एक सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर सकेंगी। जिससे उनका एवं उनके परिवार का भी विकास होगा तथा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

ये भी पढ़े-

Highlights Of Phoolo Jhano Ashirwad Yojana

योजना का नामफूलों झानो आशीर्वाद योजना – Phoolo Jhano Ashirwad Yojana
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीहड़िया दारु के निर्माण जुडी और उसकी बिक्री से जुड़ी हुई  महिलाएं
उद्देश्यसम्मानजनक आजीविका प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
राज्यझारखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

इस योजना  को शुरू करने का उद्देश्य हड़िया दारु के निर्माण और उसकी बिक्री से जुड़ी महिलाओं को एक बेहतर सम्मानजनक आजीविका प्रदान करना है अब प्रदेश की महिलाओं को हड़िया दारु के निर्माण तथा बिक्री करने के लिए किसी भी प्रकार मजबूर नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि सरकार द्वारा उनको आजीविका के विभिन्न प्रकार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के द्वारा  प्रदेश की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा एवं उनका  आर्थिक विकास होगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश की महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगी। इस योजना के माधयम से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे जिससे कि प्रदेश की महिलाओ को रोजगार मिलेगा एवं  बेरोजगारी दर घटेगी एवं  राज्य और महिलाओ का विकास होगा।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना की विशेषताएं तथा  लाभ

  • फूलों झानो आशीर्वाद योजना शुभारंभ का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है ।
  • इस योजना के द्वारा हड़िया दारु के निर्माण तथा बिक्री से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के साधन प्रदान किए जाएंगे।
  • अब तक झारखंड की 15,000 से अधिक हड़िया दारु निर्माण और बिक्री से जुड़ी झारखण्ड की महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के तहत किया जा चुका है।
  • इन सभी महिलाओं की counseling की जाएगी।
  • counseling होने के पश्चात उनको मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का काम किया जाएगा।
  • सभी चयन की  गई महिलाओं को उनकी इच्छानुसार ऑप्शनल स्वरोजगार अथवा आजीविका से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।
  • चयनित की गई महिलाओं को आजीविका मिशन के द्वारा सक्रिय कैंडर के रूप में चुने जाने का भी प्रावधान है।
  •  योजना की शुरआत से अब अब प्रदेश की किसी भी महिला को हड़िया दारु बेचनी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनाना है एवं एक बेहतर जीवन प्रदान करना है।
  • इस योजना की मदद से देश की सभी जरूरतमंद महिलाएं  सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकेंगी तथा उनका आर्थिक विकास हो सकेगा।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा एवं उनके परिवार का विकास होगा।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना की पात्रता

  • आपको झारखंड की स्थाई निवासी होना अनिवार्य ।
  • केवल  प्रदेश की महिलाएं ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला हड़िया दारु निर्माण या बिक्री कार्य से जुड़े होना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण

फूलों झानो आशीर्वाद योजना में आवेदन प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम आपको  jharkhand chief minister office के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    cm.jharkhand.gov.in
  2. Homepage पर आने के बाद  आपको फूलों झानो आशीर्वाद योजना का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प का चयन  करना होगा।
  3. फिर आपको आवेदन करे के विकल्प का चयन करना होगा । जिसके पश्चात आपके सामने एक नया page खुलकर आएगा।
  4. इस पेज पर आपको सभी पूछी गई महतवपूर्ण जानकारी जैसे कि
    • Name ,
    • Age
    • Gender
    • Address
    • Mobile number ,
    • E-MAIL ID आदि दर्ज करना होगा।
  5. अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा एवं सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  6. इस तरह से आप योजना में अपना आवेदन कर पाएंगे।

Leave a Comment